School Holidays 2025 Latest News: स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को फिर से खुशखबरी मिली है नवंबर 2025 में गुरु नानक जयंती का अवकाश था इससे पहले भी अक्टूबर में दशहरा और दीपावली की लंबी छुट्टियां मिली थी और अब नवंबर में भी कई महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनाओं एवं महान नेताओं की जयंती और सांस्कृतिक त्योहारो के चलते कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय छुट्टी होने वाली है जिस वजह से बच्चों को फिर से छुट्टियों का लाभ मिलेगा लिए हम आपको बताते हैं इस महीने किस राज्य में कितने दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं।
9 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस का अवकाश
उत्तराखंड में 9 नवंबर को स्कूल बंद रहेंगे क्योंकि 9 नवंबर को उत्तराखंड की स्थापना हुई थी इसी वजह से उत्तराखंड में 9 नवंबर को उत्तराखंड दिवस मनाया जाता है उत्तराखंड देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध है 9 नवंबर सन 2000 को उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से अलग करके एक अलग प्रदेश के रूप में गठन किया गया था इस दिन राज्य की संस्कृति और प्राकृतिक विरासत का जश्न मनाया जाता है इस अवसर पर कई तरह के कार्यक्रम और सार्वजनिक समारोह भी आयोजित किए जाते हैं वहीं स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई है।
11 नवंबर 2025 को बिहार में दूसरे चरण का होगा मतदान
बिहार राज्य में 11 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी जिसके चलते कई जिलों में स्कूल बंद रहने वाले हैं सभी काम करने वाले लोगों को मतदान के दिन वैधानिक छुट्टी लेने का अधिकार मिला है वही उत्तर प्रदेश में काम करने वाले कर्मचारियो सरकारी कर्मचारियो श्रमिकों सभी को 11 नवंबर की छुट्टी दी गई है ताकि वह अपना मतदान कर सके और इसके बदले उनका वेतन नहीं काटा जाएगा इन कर्मचारियों को मतदान करने के लिए सरकारी छुट्टी मिली है वहीं स्कूलों में भी पूरी तरह से अवकाश रहेगा।
14 नवंबर 2025 को बाल दिवस
भारत में 14 नवंबर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मनाते है बच्चे पंडित जवाहरलाल नेहरू को प्यार से चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे इसलिए उनके जन्मदिन को भी बाल दिवस के रूप में मनाते हैं क्योंकि उन्हें बच्चों से बहुत अधिक लगाव और प्रेम था इस दिन स्कूलों की छुट्टी नहीं होती है बल्कि देश के सभी स्कूलों में इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और सभी स्कूल खोलकर कक्षाएं सुचारू रूप से नहीं चलती है।
15 नवंबर 2025 को झारखंड स्थापना दिवस का रहेगा अवकाश
15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस मनाया जाएगा झारखंड को भारत का 28 व राज्य बनाया गया था इसलिए इस दिन झारखंड स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिन आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा जयंती भी मनाई जाती है पूरे राज्य में पर्व और उत्साह के साथ इस दिन को मनाया जाता है झारखंड में 15 नवंबर 2025 को स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद रहने वाले हैं।
25 नवंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस
25 नवंबर 2025 को गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस मनाया जाएगा इस मौके पर उत्तर प्रदेश पंजाब हरियाणा दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में स्कूलों की सामान्य छुट्टी रहने वाली है इस दिन सिखों के 9वें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान के रूप में मनाया जाता है उन्होंने धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार को बनाए रखने के लिए अपना पूरा जीवन बलिदान कर दिया था इस दिन उन्हें याद करने के लिए गुरुद्वारों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होते हैं
नवंबर में मिलेंगे पांच साप्ताहिक अवकाश
इस बार नवंबर के महीने में पांच रविवार पड़ रहे हैं जिसके कारण पांच साप्ताहिक अवकाश नवंबर के महीने में मिलने वाले हैं कुल मिलाकर देखा जाए तो नवंबर के महीने में भी कई दिन स्कूल कॉलेज शिक्षण संस्थान बंद रहने वाले हैं वहीं बैंकों में भी छुट्टियों की संख्या बढ़ गई है।







